logo

राजेश ठाकुर को फिर मिली बिहार में संगठन सृजन की जिम्मेवारी

rajesh_thakur6.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत छह राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पर्यवेक्षकों को संबंधित राज्यों में संगठन सृजन के क्रम में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। बिहार के लिए बनाए गए पर्यवेक्षकों में झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक राजेश कच्छप और श्वेता सिंह के अलावा पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। राजेश कच्छप, श्वेता सिंह, अंबा प्रसाद को दूसरी बार यह ज़िम्मेदारी मिली है जबकि जयशंकर पाठक को पहली बार बिहार भेजा गया है।

राजेश ठाकुर को इससे पहले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश का भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। राजेश ठाकुर को अब बिहार में पुन: ज़िम्मेदारी मिलना का मतलब है कि नेतृत्व की नज़र में वे अच्छे संगठनकर्ता है। बिहार में पहले भी उन्हें वोटर अधिकार यात्रा का प्रभारी बनाया गया था। इतना ही नहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद से राजेश ठाकुर को लगातार कई अन्य जिम्मेदारियां भी दी जाती रही हैं।

 

Tags - Jharkhand Congress Rajesh Thakur Rajesh Kachhap Shweta Singh Amba Prasad Observers Bihar