रांचीः
कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने शिक्षा विभाग के अनुदान मांग पर बोलते हुए कहा की विपक्ष के लोग जब सत्ता में थे उस समय पारा शिक्षकों को मार मार कर अधमरा कर दिया था, हमारी सरकार आयी और पारा शिक्षकों को सम्मान देकर जिंदा किया है। शिक्षा के क्षेत्र में वर्तमान सरकार क्रांतिकारी काम कर रही है। बच्चों की मध्यान भोजन के साथ उलेन कपड़े भी देने की व्यवस्था सरकार ने की है। क्षेत्रीय एवम जनजातीय भाषओं को और अधिक प्रमोट किया जाय।

क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई शुरू की जाय
क्लास एक से उच्च शिक्षा तक क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई शुरू की जय। सरकार ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। कहा कि गरीबों के बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेज जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए पलायन कर रहे बच्चे को पलायन नहीं करना पड़े उसकी व्यवस्था राज्य सरकार करे। पिछली सरकार ने राजनीतिक रंजिश के कारण 400 अल्पसंख्यक विद्यालयों को खत्म करने का प्रयास किया। लेकिन वर्तमान सरकार इन अल्पसंख्यक विद्यालयों को राहत दे रही है।

रात्रि पाठशाला शुरू की जाय
ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार और प्रसार के लिए रात्रि पाठशाला शुरू की जाय। उन्होनें जनजातीय भाषा अकादमी खोलने की मांग की। निजता से छेड़छाड़ किया जा रहा है। जैप आईटी में वैसे लोग बैठे हैं जिन्हें झारखंड से कोई लेना देना नहीं है।