logo

झारखंड में 19 फीसदी कम हुई बारिश, पाकुड़ में सबसे कमजोर रहा मॉनसून

weather8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में इस साल मॉनसून कमजोर रहा है, जिसके कारण बारिश में 19 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में अच्छी बारिश के बावजूद 5 अगस्त तक सामन्य से कम बारिश हुई। इस दौरान कई जिलों में 300 मिलीमीटर तक बारिश हुई। जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 559.8 मिलीमीटर है। झारखंड में इस साल मॉनसून 6 दिन की देरी के बाद 21 जून को आया है।  

जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल सबसे कम बारिश पाकुड़ में हुई है। यहां 5 अगस्त तक 52 प्रतिशत कम यानि 307 एमएम बारिश हुई है। वहीं, चतरा में 44 प्रतिशत कम यानि 283.2 एमएम, लोहरदगा में 43 प्रतिशत कम यानि 323.3 एमएम और पश्चिमी सिंहभूम में 32 प्रतिशत कम यानि 372 एमएम बारिश हुई है। कम बारिश होने से यहां होने वाली खेती पर भी असर पड़ सकता है।  

वहीं, मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार धनबाद और रांची में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। धनबाद में 5 अगस्त तक सामान्य बारिश 581.2 एमएम है। वहां अब तक 612.6 एमएम बारिश हुई है।  रांची में सामान्य बारिश 579.3 है, वहां अब तक 584 एमएम बारिश हुई है। 
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 11 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि पिछले 24 घंटे में मौसम कमजोर नजर आया पर बुधवार को दक्षिण पश्चिमी, उत्तर पश्चिमी और आसपास के मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। सबसे अधिक वर्षा 36.4 एमएम खरसावां में दर्ज किया गया। राज्य में बुधवार को सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.3 °C सराइकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1°C रांची में दर्ज किया गया।
 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज झारखंड मॉनसून अपडेट मॉनसून अपडेटJharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Jharkhand Monsoon Update Monsoon Update