logo

झारखंड के इन जिलों में 15 फरवरी तक बारिश, जानें कब मिलेगी राहत

rain21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में पश्चिमी विक्षोम का असर देखने को मिल रहा है। आज रांची समेत कई जिलों में तेज गर्जन के साथ बारिश हो रही है। वहीं राज्य के कई जिलों में बुधवार यानि कल भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की स्थिति 15 फरवरी तक रहने के आसार हैं। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज होगी। 16 फरवरी से एक बार फिर आसमान साफ हो जाएगा और दिन में धूप खिलेगी। उसके बाद दिन और रात का तापमान बढ़ेगा।


ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज राज्य के कुछ जिलों में ओला गिरने की संभावना है। इनमे पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार जिला शामिल है। इन जिलों में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गयी है। इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि गुमला, लोहरदगा, रांची, कोडरमा, हजारीबाग में ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गयी है। इस दौरान ओलावृष्टि के साथ-साथ इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है। जबकि अन्य जिलों में वज्रपात के साथ-साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।


तापमान में आई गिरावट
राज्य के कई इलाकों में इस दौरान तापमान में गिरावट से थोड़ी राहत दिखी। राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 29.6 और सबसे कम तापमान गोड्डा में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\