logo

मंईयां सम्मान यात्रा : कल्पना सोरेन ने वीर तेलंगा खड़िया को दी श्रद्धांजिल, कहा- हम हारने वालों में से नहीं 

KL.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल मे मंईयां सम्मान यात्रा के दूसरे दिन, आज सिमडेगा, पालकोट, कोलिबेरा और गुमला की यात्रा पर हैं। उनके साथ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और बेबी देवी भी यात्रा पर हैं। कल्पना ने इस दौरान गुमला में वीर तेलंगा खड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा, हम हारने वालों में से नहीं हैं। वहीं, सिमडेगा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज झारखण्ड का हर व्यक्ति खुद को मजबूत महसूस करता है। और करे भी क्यों नहीं जब उनके पीछे उनका भाई है, उनका दादा हेमंत सोरेन है। 

उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ना है, इसके लिए हेमंत सोरेन ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस खोल दिया है। उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दी जा रही है। बच्चों को शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 15 लाख का लोन दिया जा रहा है। कहा कि बच्चों को विदेश मे पढ़ाना है, तो सीएम हेमन्त उसका पूरा खर्च उठा रहे हैं।
इस दौरान कल्पना ने गुमला में वीर तेलंगा खड़िया को श्रद्धांजलि दी। कहा, झारखण्ड का हर बच्चा, हर युवा केवल सपने ही नहीं देखता, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने का साहस भी करता है। साथ ही उन्होंने नवरात्र के पवित्र माह में मंईयां सम्मान यात्रा की आम सभा में आयीं हज़ारों बहनों, माताओं और भाइयों आभार व्यक्ति किया। मिली खबर के मुताबिक आज रात को गुमला में रात्रि चौपाल का आय़ोजन किया जा रहा है। 


 

Tags - Kalpana Soren tribute Telanga Khadiya Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest