logo

रेलवे का जूनियर इंजीनियर 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

BRIBE1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सीबीआई ने रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर रविंद्र कुमार साउथ ईस्टर्न रेलवे में बोकारो जिले के भोजूडीह में तैनात था। जानकारी के अनुसार, इंजीनियर एक निजी कंपनी को बिजली का कनेक्शन देने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इस संबंध में कंपनी की ओर से सीबीआई को लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान बातचीत में इंजीनियर ने यह तय किया कि कनेक्शन देने से पहले 10 हजार रुपये और काम पूरा होने के बाद 5 हजार रुपये लिए जाएंगे। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर मंगलवार को आरोपी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम आरोपी के आवास और कार्यालय में छापेमारी कर आगे की जांच में जुट गई है।