logo

राहुल मुर्मू बने झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, रोहित और महताब को भी मिली जिम्मेवारी

पुलिस_23.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार की देर रात संपन्न हो गया। 28 फरवरी को हुए इस चुनाव में 1056 मतदाताओं में से 996 ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव परिणामों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर राहुल मुर्मू, उपाध्यक्ष पद पर रोहित रजक और महताब आलम, महामंत्री पद पर संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद पर राकेश कुमार पांडे और संतोष महतो तथा संगठन सचिव पद पर मंटू कुमार ने जीत हासिल की। नये पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एक मार्च को आयोजित किया गया है।
चुनावी मैदान में ये थे प्रत्याशी:
•    अध्यक्ष: राहुल कुमार मुर्मू, रवींद्र कुमार, कमलेश सिंह
•    उपाध्यक्ष: निरंजन तिवारी, रोहित कुमार रजक, रामाकांत उपाध्याय, महताब आलम, अशोक तिवारी
•    महामंत्री: संजीव कुमार, अरविंद कुमार यादव, नीलमणी राम
•    संयुक्त सचिव: संतोष कुमार महतो, राकेश कुमार पांडेय, श्रीकांत शर्मा, मनोज पासवान
•    संगठन सचिव: मंटू कुमार, निर्मल कुमार यादव
यह चुनाव दो साल की देरी से हुआ था। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय से कई बार रिमाइंडर भेजे गए थे। एसोसिएशन, जो झारखंड पुलिस के कनीय पुलिस पदाधिकारियों का एसोसिएशन है, अपने सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय और सरकार के बीच सेतु का काम करता है।
 

Tags - Jharkhandjharkhanpolicejharkhandnewspoliceaasosiationlatstenews