logo

सिमडेगा में राहुल गांधी ने दिखाए तेवर, कहा जातीय जनगणना से ही तय होगा विकास का रास्ता

a1034.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

राहुल गांधी की न्याय यात्रा झारखंड से गुजर रही है। मंगलवार को राहुल गांधी ने खूंटी, सिमडेगा और गुमला में कहीं पदयात्रा तो कभी रोड शो के जरिए नागरिकों से संवाद किया। राहुल गांधी सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों से बहुत आत्मीयता से मिले। कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं से रुबरू हुए। राहुल गांधी ने इस दौरान फिर दोहराया कि केंद्र की बीजेपी सरकार की नीतियों की वजह आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सामान्य गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की निजीकरण की नीति से देश में बेरोजगारी दर में इजाफा हो रहा है। संविधान और लोकतंत्र का क्षय हो रहा है।

 

बीजेपी के पास और कोई विकल्प नहीं बचा!
जातीय जनगणना पर राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार के पास और कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के बिना विकास का सही खाका नहीं खींचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा हालात में किसी भी सेक्टर में दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक का प्रतिनिधित्व नहीं दिखता। प्रेस कांफ्रेंस में भी राहुल गांधी ने पूछ लिया कि यहां बैठे पत्रकारों में कितने आदिवासी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन या कॉर्पोरेट सेक्टर में आदिवासियों का प्रतिनिधित्व नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार केंद्र में आई तो पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी। 

2 फरवरी को न्याय यात्रा ने दी झारखंड में दस्तक
बता दें कि 2 फरवरी को झारखंड के पाकुड़ जिले में राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने दस्तक दी। इसके बाद काफिला बढ़ते हुए गोड्डा, देवघर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, रांची से होते हुए खूंटी, सिमडेगा और गुमला तक पहुंचा। इस दौरान हजारों लोगों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। अपनी समस्याएं रखी। रांची में धुर्वा के शहीद मैदान में राहुल गांधी ने एचईसी कर्मियों से मुलाकात की और कहा कि वह कंपनी पर अडानी का नेमप्लेट नहीं लगने देंगे। 
 

Trending Now