logo

Ranchi : 4 राज्यों में मिली जीत बीजेपी की विजय यात्रा का शुभारंभ, राष्ट्रवाद की विजय हुई: रघुवर दास

raghubardas66.jpg

रांची: 

पांच राज्यों में हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। पांच में 4 राज्यों (यूपी, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी कर रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। सभी राज्यों में कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है। अब चुनाव परिणामों पर अलग-अलग नेताओं का बयान सामने आ रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की प्रतिक्रिया सामने आई है। रघुवर दास ने इन परिणामों को एतिहासिक बताया है। 

बीजेपी को मिली है एतिहासिक जीत! 
रघुवर दास ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय मिली है। वहां की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। साथ ही पार्टी के शीर्षस्थ नेतृत्व, संघर्षशील एवं समर्पित कार्यकर्ताओं और चमत्कारी व करिश्माई व्यक्तित्व के स्वामी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जीत के लिए हृदय की गहराईयों से बधाई है।


उत्तर प्रदेश के जनादेश ने नकारात्मक राजनीति को नकारा है। लोकतंत्र, विकास और सुशासन के कार्यों को पुरस्कृत किया है। इन चुनावों में जातिवाद, संप्रदायवाद के खिलाफ विकासवाद और राष्ट्रवाद की विजय हुई है।

बीजेपी को मिली जीत से आंदोलित है देश! 
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 4 राज्यों के विधाननसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी सफलता ने पूरे ने देश को आंदोलित कर दिया है। यह सोचने को मजबूर किया है कि भाजपा सिर्फ सत्ता पाने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि जनसेवा के लिए राजनीति करती है। इस जीत ने देश भर में हमारी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान की है।

कोरोना काल से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध तक माननीय मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को हमेशा बचाया है।  यह कोई राजनीतिक विजय नहीं है, बल्कि यह उस विचारधारा के प्रति जनादेश है, जिसके मूल में राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

बीजेपी के विजय पर्व का शुभारंभ है जीत
चारों राज्यों में मिली सफलता विजय पर्व का शुभारंभ है। इस विजय पर्व के बाद हमारी पार्टी की विजय यात्रा उन राज्यों में भी पहुंचेगी, जहां वर्ष 2023 में चुनाव होने जा रहे हैं तथा 2024 के संसदीय चुनाव में भी बड़ा जनादेश प्राप्त कर मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी के सिर पर विजय का सेहरा बंधना तय है।