logo

झोलाछाप डॉक्टर युवाओं को बना रहा था नशे का शिकार, दोगुने दामों पर बेच रहा था नशीली दवाएं

drugs_jamshedpur.jpg

जमशेदपुर
जमशेदपुर पुलिस ने नशीली दवाइयां के साथ साथ एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस दौरान नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भी खुलासा किया. गिरफ्तार व्यक्ति जुगसलाई के गौरी शंकर रोड निवासी 55 वर्षीय मो मुमताज अहमद है. जिसके पास से भरी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां भी बरामद हुई है. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है.
55 पेटी दवाइयां बरामद
जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. जुगसलाई के गौरी शंकर रोड स्थित मुमताज अहमद के मकान और दुकान में अवैध रूप से नशीली दवाइयों की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसके बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के क्रम में उसके पास से कुल 55 पेटी दवाइयां बरामद हुई. इनमें 74 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप और 770 पीस नीटकर-10 टैबलेट शामिल हैं. जांच में पाया गया कि इन दवाइयों में नशीले तत्व मौजूद हैं, जिनका उपयोग वह गलत तरीके से स्थानीय युवकों को नशे के इस्तेमाल के लिए कर रहा था. जिसे झोलाछाप डॉक्टर युवकों को दोगुने दामों पर बेचता था.

 

Tags - quack doctor arrested in jamshedpur jamshedpur quack doctor quack doctor in jamshedpuir quack doctor in jamshedpur latest jamshedpur News Drugs in jamshedpur Drucg addicted youth in Jamshedpur jamshedpur news updates addicted Drugs news