द फॉलोअप डेस्क
ATS की टीम लगातार नक्सलियों के खिलाफ अपनी अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कामयाबी भी मिल रही है। इसी कड़ी में ATS को एक और बड़ी सफलता मिली है। टीम ने विदेश भागे प्रिंस खान के सहयोगी अफजल अंसारी को धर-दबोचा है। अफजल को पलामू से गिरफ्तार किया गया है। वह प्रिंस का शार्प शूटर है।

थानों में कई मामले दर्ज
प्रिंस खान के इशारे पर धनबाद के आधा दर्जन के करीब कारोबारियों पर बम और गोलियां चलाने वाला कुख्यात अफजल अंसारी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। झारखंड एटीएस की टीम ने अफजल अंसारी को पलामू जिले के मनातू से गिरफ्तार किया है। प्रिंस खान धनबाद के गैंग्स ऑफ वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर है। फिलहाल वह दुबई से ही अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा है। अफजल प्रिंस खान का सबसे विश्वसनीय शार्प शूटर है। एटीएस एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि अफजल के खिलाफ धनबाद के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद अफजल के पास से प्रिंस गैंग से जुड़े कई डाटा मिले हैं सभी का एटीएस सत्यापन करवा रही है। उसी के आधार पर गैंग खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बम और गोली चलाने में माहिर
इसी साल 1 जून को अफजल ने धनबाद के होटल शान-ए-पंजाब पर और 10 जुलाई को गोविंदपुर के बिहारी लाल चौधरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। शान ए पंजाब होटल में तो अफजल ने कई बम भी फेंके थे।दोनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद प्रिंस खान ने बकायदा अफजल को अकाउंट पैसे भेजे थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N