logo

रांची में गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, 1000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात; ट्रैफिक में होंगे ये बदलाव 

35ी3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसे लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस खास दिन को लेकर राजधानी में पुलिस प्रशासन ने 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, जिसमें RAF, JAP, JIRB , जिला पुलिस बल और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस दौरान पुलिस मुख्यालय ने विधायकों और मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को सतर्क रहने की हिदायत दी है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। 

राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण
जानकारी हो कि गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य तैयारी मोरहाबादी मैदान में हो रही है। यहां सुबह 9:00 बजे झंडा फहराया जाएगा। यहां राज्यपाल संतोष गंगवार ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर रांची के ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि बड़े वाहनों को सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। ड्रोन से होगी इलाके की निगरानी
इस दौरान मोरहाबादी मैदान और आसपास की सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही वज्र वाहन और वाटर कैनन की तैनाती की गई है। बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह में स्पेशल ब्रांच के सादे लिबास में पुलिसकर्मी भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। थाना प्रभारियों को भी गश्त तेज करने का आदेश दिया गया है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को मौके पर पकड़ा जा सके। 

Tags - Republic Day 1000 Policemen deployed Change in Traffic Route Preparations of 26th January Jharkhand News Latest News Breaking News