logo

गर्भवती महिला की डेंगू से मौत, 24 घंटे में मिले 76 संदिग्ध मरीज 

dengue4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जमशेदपुर के टीएमएच में 26 वर्षीया डेंगू पीड़ित गर्भवती महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। डेंगू से 5वीं मौत है। महिला नौ माह की गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि 17 सितंबर को उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे टीएमएच लाया गया। इस दौरान पता चला कि उनको डेंगू है। पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने कहा कि ऐसी हालत में परिजनों को महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होगा।  महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. असद ने कहा कि इन दिनों गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सतर्क होने की जरूरत है। किसी भी तरह के परेशानी होने पर उसकी जांच कराएं। इधर, मंगलवार को डेंगू के 36 नए मरीज मिले। अबतक कुल 5955 सैंपल की जांच हुई है, जिसमें 758 डेंगू के मरीज मिले हैं। वर्तमान में 290 मरीजों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इसमें 12 की स्थिति गंभीर है जिन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं, 278 मरीजों को सामान्य वार्डों में भर्ती किया गया है। मंगलवार को 109 मरीज स्वस्थ होकर वापस घर लौटे।


इन जिलों में इतने मरीज मिले 
राज्यभर में मंगलवार को डेंगू के 76 संदिग्ध मरीज मिले हैं जिनमें 74 लोगों ने जांच करायी है। इनमें 46 में डेंगू की पुष्टि हुई है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा डेंगू के 36 मरीज मिले हैं। वहीं, राजधानी रांची में डेंगू के 15 संदिग्ध ने अपनी जांच करायी। इनमें 1 में डेंगू की। पुष्टि हुई है। चतरा में भी एक, धनबाद में डेंगू के 5, खूंटी में तीन नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा चिकनगुनिया के भी 96 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 52 मरीजों ने जांच करायी, जिनमें चार मरीज पॉजिटिव मिले। 24 में सिर्फ पांच जिलों में मिले मरीज राज्य के 24 में से सिर्फ पांच जिलों में ही मंगलवार को डेंगू के मरीज मिले। चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी और रांची को छोड़कर किसी भी जिले में मंगलवार को डेंगू के मरीज नहीं मिले हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार सिर्फ इन्हीं पांच जिलों में जांच कराने मरीज भी पहुंचे थे। विशेषज्ञों की माने तो मंगलवार को छुट्टी होने के वजह से भी लोग जांच में नहीं पहुंचे, या फिर आंकड़ों की रिपोर्टिंग नहीं हो सकी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N