logo

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर प्रीति ने कर ली आत्महत्या, पैसों के अभाव में क्लब में करती थी डांस

जीगूब1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
इनदिनों सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड करने का चलन काफी बढ़ गया है। आये दिन हम ऐसी खबरें पढ़ते रहते हैं कि किसी ने फेसबुक तो किसी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मौत को गले लगा लिया। एक ऐसा ही मामला आया है मुंबई से जहां जमशेदपुर की एक कलाकार ने आत्महत्या कर ली। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर 27 साल की प्रीति हांसदा उर्फ सोना ने सुसाइड कर ली है। प्रीती इंस्टाग्राम पर काफी फेमस थी। लोग उसके रील्स को काफी पसंद करते थे। हर दिन वह कुछ ना कुछ जरूर पोस्ट करती थी। इस बार जब वह लाइव आई तो लोग सोच रहे थे कि वह कोई डांस करेगी लेकिन उसने मौत का रास्ता चुन लिया। प्रीति के शव मुंबई से जमशेदपुर लाया गया है। 


पैसे की किल्लत थी प्रीति को
प्रीति के एक दोस्त ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी थी। एक बच्चा भी है लेकिन पति के साथ उसके रिश्ता नहीं टिका। वह जमशेदपुर में काम की तलाश में भटकती रहती थी। उसे कुछ दिनों तक एक डांस ग्रुप में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वह बिहार के एक डांस ग्रुप से जुड़ गयी और बिहार के कई जिलों में प्रोग्राम करने लगी। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ हैदराबाद चली गयी। वहां से मुंबई चली गयी और एक क्लब में काम करने लगी। 


पति ने रिश्ते से किया इनकार 
यह भी बताया गया कि मुंबई में प्रेमी के साथ होने के बाद भी वह जमशेदपुर में अपने किसी दोस्त से संपर्क में थी। इस बात को लेकर उसका प्रेमी के साथ झगड़ा भी था। प्रीति को जमशेदपुर में रोज 15 सौ रुपए मिलते थे। मुंबई में उसे 2500 रुपए रोज के मिल रहे थे। अचानक उसका पैसा बंद कर दिया गया और डांस क्लब में उसपर जो पैसा लुटाया जाता था उसपर भी क्लब के मालिक आधा शेयर मांगते थे। प्रीति के पास पैसे नहीं रहते थे। प्रीति के पति ने उसके पति होने की बात से साफ इंकार किया है। उसने कहा है कि वह कई साल पहले मुझे और मेरे बच्चे को छोड़कर चली गयी। चार साल पहले ही हमारा रिश्ता टूट गया। वो कहां है कहां नहीं इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N