logo

झारखंड के इन 8 अपराधियों का पता बताने वाले को पुलिस देगी 50 हजार इनाम

POLICE11.jpg

जमशेदपुर

जमशेदपुर के आठ अपराधियों का पता बताने वाले नागरिक को पुलिस 50 हजार रुपये का इनाम देगी। ये सभी अपराधी संगीन मामलों से जुडे हैं और लंबे समय से शहर से गायब हैं। इनाम की राशि की मंजूरी के लिए जमशेदपुर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से पत्राचार किया है। इन फरार क्रिमिनल्स में सीरियल किलर सिपाही अंजन शुक्ला, परमजीत सिंह गैंग का शूटर कार्तिक मुंडा, क्रिमिनल अखिलेश सिंह गैंग का शूटर व उपेंद्र सिंह मर्डर केस में नामजद हरीश सिंह और पूरन चौधरी सहित अन्य अपराधी शामिल हैं। इनमें से किसी भी अपराधी का पता बताने वाले व्यक्ति को जिला पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये की राशि बतौर इनाम दी जायेगी। मिली सूचना के मुताबिक इस बाबत जल्दी पुलिस की ओऱ से घोषणा की जायेगी। 

65 अपराधियों का प्रोफाइल तैयार
बता दें कि फरार चल रहे इन सभी अपराधियों पर अलग-अलग पुलिस स्टेशन में अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इनके खिलाफ फायरिंग, मर्डर और रंगदारी वसूलने जैसे मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने विभिन्न गैंग से जुड़कर क्राइम कर रहे 65 अपराधियों का डेटा बेस यानी प्रोफाइल तैयार किया है। जल्दी ही इन पर भी शिकंजा कसा जायेगा। पुलिस इनकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। अगले चरण में पुलिस को 73 औऱ अपराधियों का प्रोफाइल बनाने के लिए आदेश जारी किया गया है। 

शहर में ये गिरोह हैं सक्रिय 
पुलिस से मिली रपट के मुताबिक जमशेदपुर शहर में लगभग एक दर्जन गिरोह सक्रिय हैं। जिनसे जुड़कर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें से मुख्य गिरोह हैं- गणेश सिंह गिरोह, अमरनाथ सिंह गिरोह, नीरज दुबे गिरोह, कुंदन सिंह गिरोह, मासूक मनीष गिरोह, जेल में सजा काट रहे अखिलेश सिहं और सुधीर दुबे गिरोह, सलमान खान गिरोह, सूरज यादव गिरोह, वसीम अंसारी का गिरोह, उमेश पांडेय गिरोह, विकास तिवारी गिरोह, रंजीत साव का गिरोह और राहुल सिंह, सिदगोड़ा गिरोह। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N