logo

रांची में पुलिस ने जब्त किये 53 पशु लदे 3 पिकअप वैन, दो लोग हिरासत में

cow.jpeg

रांची 
रांची में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शहर के कांके, हुसीर गांव में पुलिस ने 53 पशु ले जा रहे तीन पिकअप वैन को जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जब्त किये गये पशु धन को गोशाला या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है। पुलिस को ये सफलता अनाम ग्रामीणों की सूचना पर हासिल हुई है। 

14 अक्टूबर को भी पुलिस ने की थी कार्रवाई 
बता दें कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद राज्य में अवैध रूप से पशुधन का एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना जारी है। पशु तस्कर इसके लिए हर बार नये-नये तरीके इजाद करते हैं। कभी वो वाहन बदल देते हैं तो कभी रास्ता। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही 14 अक्टूबर को पुलिस ने 15 टन प्रतिबंधित पशुधन का चमड़ा तस्करों के पास से जब्त किया था। तस्करों द्वारा चमड़े को एक ट्रक में लादकर रांची से कोलकाता भेजा जा रहा था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गयी। इस ट्रक को नामकुम के दुर्गा सोरेन चौक के पास से जब्त किया गया था।