logo

गुमला : ठेकेदार से लेवी मांगने और मारपीट करने वाले 3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

jkhkglkrt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले में घाघरा पुलिस ने ठेकेदार से लेवी मांगने और मारपीट करने के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अपराधी देवाकी कुसुमटोली के निवासी हैं। इनमें प्राथमिक अभियुक्त प्रेम उरांव, मुकेश उरांव और संदीप उरांव शामिल हैं। थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह घटना सोमवार की रात लगभग 8 बजे हुई।
घटना के अनुसार, देवाकी कुसुम टोली गांव में उत्तर प्रदेश से आए बिजली विभाग के तार लगाने के कार्य में लगे ठेकेदार अपने काम के बाद रूम में थे। तभी अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लेवी की मांग की। लेवी देने से इनकार करने पर अपराधियों ने राजस्थान गुदावली भाटपुर निवासी कंपनी के बिजली विभाग के सुपरवाइजर विजय सिंह पर हमला किया। पहले उन्हें हथियार के बट से सिर पर मारा गया और बाद में पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुपरवाइजर को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पीड़ित ने इस संबंध में घाघरा थाना में आवेदन दिया था, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दो अन्य अपराधी अभी भी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश जारी रखे हुए है।

 

Tags - Contractor extortion attack Gumla district crime news Ghaghra police arrest Extortion case India Sandeep Uraon arrested Armed robbery in Jharkhand Violence against contractor Devaki Kusumtoli village incident