logo

राजमहल थाना क्षेत्र में पुलिस प्रसाशन ने चलाया जागरूकता अभियान, डायल 112 और 1930 की दी जानकारी

ततततत.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
राजमहल थाना क्षेत्र के सुकसेना गांव एवं दियरा क्षेत्र में शक्रवार को आम जानता को नशा रोकथाम, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, डायन भूत/जादू टोना जैसे कुप्रथा के संबंध में जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस प्रसाशन द्वारा आयोजित किया। जिसमें अपराधिक घटना से संबंधित डायल 112 और साइबर फ्रॉड के संबंध में 1930 पर टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।  साथ ही आगामी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के बारे में भी प्रचार प्रसार किया गया।  इस कार्क्रम में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार दुबे और बिट्टू कुमार शाहा ने भाग लेकर आम जनों को जागरूक किया।

Tags - राजमहल पुलिस प्रसाशन जागरूकता अभियान डायल 112 Rajmahal Police Administration Awareness Campaign Dial 112