logo

ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, ये काम करने से मना किया

ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, ये काम करने से मना किया

रांची 


रांची के मोरहाबादी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आज दिनांक 06 अप्रैल 2024 को ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। उपायुक्त, रांची  राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नगर  राजकुमार मेहता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, केन्द्रीय शांति समिति एवं सरना समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में केन्द्रीय एवं सरना समिति के सदस्यों द्वारा एक सुर में ईद, सरहुल एवं रामनवमी के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की बात कही गयी। सभी त्यौहारों के दौरान सुरक्षा, लाइट, पानी, बिजली, शौचालय आदि को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा अपनी बात कहते हुए सुझाव भी दिये गये। 

 बेहतर व्यवस्था देने का होगा प्रयास- उपायुक्त

उपायुक्त, रांची  राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि बैठक में आये सभी सुझावों पर अमल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हर बार की तरह बेहतर से बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास किया जायेगा। राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि रांची जिला का पूरे विश्व में विविध तरह के सफल आयोजन को लेकर नाम हो रहा है। इस बार भी सभी के सहयोग से सभी पर्व त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जायेगा। त्योहारों को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए जितनी भी आवश्यकता है उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रशासनिक अमलों के साथ मिलकर हमारा प्रयास होगा कि हर जगह आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। 
इस बात का ध्यान रखें

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव को लेकर जिला में आदर्श आचार संहिता लागू है। आपके द्वारा आयोजित किया गया धार्मिक कार्यक्रम राजनीतिक आयोजन में तब्दील न हो इसका विशेष ध्यान रखें। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक  चंदन सिन्हा ने कहा पिछले 20 दिनों में सभी धर्मों के त्योहार मनाने का मौका हमें मिल रहा है। ईस्टर, रमजान, ईद, सरहुल और फिर रामनवमी, वर्ष 2024 हमें संदेश दे रहा है कि सभी धर्म के लोग मिल कर रहे, आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनायें। एसडीओ रांची ने बैठक के दौरान कहा कि भारत पर्व त्योहारों को देश है और अभी भारत का पर्व भी है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इस बात का ध्यान रखें, लाउड स्पीकर और डीजे का नियमानुसार उपयोग करें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर है, सभी जिम्मेदार नागरिक होने फर्ज निभायें। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Peace Committeeeid sarhulramnawmi