logo

पंचायत स्वयंसेवक संघ ने घेरा JMM कार्यालय, कहा- मुख्यमंत्री से नहीं मिलेंगे तब तक जारी रहेगा आंदोलन 

pss.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची 
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रदेश ने 14 अक्टूबर को बड़ी संख्या में स्वयंसेवक के सदस्यों इकट्ठा होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यालय घेराव किया। घेराव कार्यक्रम में घेराव कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे से संघ के 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हुई और उनके द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि दुर्गा पूजा के पहले आपके 10 सदस्य प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए बुलाया जाएगा। 

सत्ता पक्ष के सभी नेताओं ने दिए केवल आश्वासन

चंद्रदीप कुमार के द्वारा बताया गया कि इंडिया गठबंधन के द्वारा राज भवन के पास जब भी कार्यक्रम हुआ है, उसमें आए हुए सभी नेताओं ने हम लोगों का मांगों का सिर्फ समर्थन किया और आश्वासन दिया है। संघ के द्वारा सत्ता पक्ष के कई विधायक एवं मंत्रियों को अपनी मांगों से अवगत करा चुके हैं विधायक अंबा प्रसाद, अनूप सिंह, दीपिका पांडे, शिल्पी नेहा तिर्की, राकेश कच्छप, लोबिन हेंब्रम, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, के.एन. त्रिपाठी , सुखदेव भगत, ममता देवी,मंत्री आलमगीर आलम, मिथिलेश सिंह, सत्यानंद भोक्ता, बदल पत्रलेख, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, जेएमएम महासचिव विनोद पांडे, जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य। और भी कई सत्ता पक्ष के विधायकों से पूर्व विधायकों से संघ के प्रतिनिधि मंडल मिल चुके हैं। सभी जगह से सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। यह आश्वासन को सुन सुनकर हम सभी थक चुके हैं। अब हम लोगों को आश्वासन नहीं अब हम सभी का मांग पूरा होनी चाहिए। प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद के द्वारा बोला गया कि आने वाले सभी पर्व त्योहार को मनाने पर मजबूर है धरना स्थल पर ही। अगर यह सरकार हम लोगों की मांग पूरा कर देती तो हम सभी अपने परिवार वालों, बाल बच्चों, के साथ खुशी-खुशी सब पर्व को मनाया जायेगा। 

मुख्यमंत्री आवास घेराव कर चुके हैं पीएसएस कर्मी 

राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में 100 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन राज भवन रांची में जारी है। अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर स्वयं सेवक 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। परंतु सरकार के द्वारा अभी तक कोई भी ठोस पहल हम लोगों के प्रति नहीं किया गया है। हम सभी पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ आपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर एक बार झारखंड सचिवालय का घेराव किया गया, 3 बार विधान सभा का घेराव कर चूकें हैं, दो बार मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया, एक बार भिक्षाटन कार्यक्रम किया गया। परन्तु अभी तक कोई भी ठोस निर्णय सरकार के द्वारा अभी तक नहीं लिया गया है। कहा कि जब तक सरकार हम लोगों से वार्ता नहीं करती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अगला कार्यक्रम संघ के द्वारा ग्रामीण विकास मंत्री के आवास का घेराव नंग-धडंग प्रदर्शन के रूप में किया जाएगा। जिसमें 18000 हजार पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक के सदस्य पहुंचेंगे।