logo

पुल नहीं बना, तो विधायक ने दलित के कंधे पर सवार होकर पार करनी चाही नदी, बीच धारा में दोनों गिरे; वीडियो वायरल

पुल नहीं बना, तो विधायक ने दलित के कंधे पर सवार होकर पार करनी चाही नदी, बीच धारा में दोनों गिरे; वीडियो वायरल

खुशी ठाकुर, पलामू

पलामू (Palamu) जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र (Vishrampur Assembly Constituency) अंतर्गत घासीदाग पंचायत से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal-RJD) के विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह (Naresh Prasad Singh) एक धार्मिक समारोह (Religious Ceremony) में शामिल होने घासीदाग पंचायत पहुंचे थे। इस दौरान धुरिया नदी (Dhuriya River) पार करने के लिए विधायक एक व्यक्ति के कंधे पर सवार हो गए। लेकिन नदी के बीच में पहुंचते ही संतुलन बिगड़ गया और विधायक सहित उन्हें कंधे पर उठाने वाला व्यक्ति पानी में गिर पड़ा।

लंबे समय से हो रही है पुल की मांग 

दरअसल, घासीदाग पंचायत के ग्रामीण लंबे समय से धुरिया नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पंचायत का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट जाता है। चारों तरफ नदियों से घिरे इस इलाके के लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद अब तक यहां पुल का निर्माण नहीं हो सका है। विडंबना यह है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक खुद भी नदी पार करने के लिए एक व्यक्ति के कंधे का सहारा लेते नजर आए। वायरल वीडियो ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति को चर्चा में ला दिया है।
 

Tags - Naresh Prasad Singh Palamu Viral Video Dhuriya River Ghasidag Panchayat Bridge Construction Demand