logo

शराब पी रहे ससुर–दामाद में झगड़ा हो गया, कुल्हाड़ी से कूच दिया सिर; खेत में मिली दामाद की लाश

शराब पी रहे ससुर–दामाद में झगड़ा हो गया, कुल्हाड़ी से कूच दिया सिर; खेत में मिली दामाद की लाश

पलामू: 
पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के भिखही गांव में ससुर और दामाद के बीच हुए विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर दामाद की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय गांधी भुइयां के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके ससुर जगदेव भुइयां पर लगा है। घटना के बाद आरोपी ससुर अपनी नातिन और परिवार के अन्य सदस्यों को धमकी देकर फरार हो गया।

बेटी को लेने पहुंचा था दामाद, विवाद के बाद हत्या का आरोप
जानकारी के अनुसार, गांधी भुइयां अपनी बेटी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने ससुर जगदेव भुइयां से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद जगदेव भुइयां ने कुल्हाड़ी से गांधी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद गांधी की मौत हो गई। घटना के संबंध में छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ससुर ने अपनी नातिन और परिवार के अन्य सदस्यों को धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मकई के खेत में मिला शव
घटना के बाद गांधी भुइयां का शव गांव के समीप मकई के खेत में मिला। सूचना मिलने पर छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Tags - Palamu News Chhatarpur Murder Gandhi Bhuiyan Axe Attack Jharkhand Crime