पाकुड़
पाकुड़ पुलिस ने देवराज सरकार उर्फ़ नेमुवा सरकार हत्याकांड में फरार आरोपी डेनी सरकार को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें डेनी सरकार का आपराधिक इतिहास भी रहा है. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल (JH16D4132) भी बरामद किया है. इससे पहले पुलिस ने 8 मार्च को खुदु मंडल एवं कृष्ण मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. वहीं आशीष मंडल और महादेव कर्मकार ने कोर्ट में सरेंडर किया था. ऐसे में इस हत्याकांड में कुल 5 आरोपी जेल भेजे जा चुके है. बाकी आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है.
बता दें देवराज सरकार की हत्या होने पर उनकी पत्नी लता सरकार के आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर थाना में FIR दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर 8 मार्च 2026 को खुदु मंडल एवं कृष्ण मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. वहीं आशीष मंडल और महादेव कर्मकार ने न्यायालय के समक्ष सरेंडर किया था.
