logo

भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकांउट ब्लॉक, जानिए क्या है वजह

TWETER.jpg

द फॉलओप डेस्क

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद भारत में लोग पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के ट्विटर अकाउंट के खिलाफ एक कानूनी मांग के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से ये कदम उठाया गया है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार का अकाउंट, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा जैसे देशों से एक्सेस हो रहा है। वहीं, इस मामले पर ट्विटर के साथ-साथ भारत और पाकिस्तान के आइटी मंत्रालयों ने किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में आटे के लिए मची भगदड़ में 11 की मौत, 60 लोग घायल

2022 में किया गया था ट्विटर अकाउंट ब्लॉक

इससे पहले भारत में अक्टूबर 2022 में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक किया गया था। इससे पहले पिछले साल जुलाई महीने में भी पाकिस्तान सरकार के अकाउंट पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, बाद में ये रिएक्टिवेट कर दिया गया था। फिर बीते साल जून में ट्विटर इंडिया ने संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तान दूतावासों के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया था। साथ ही भारत ने पाकिस्तान से चलने वाले कई यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट को भी बैन किया था। इन सब पर भारत विरोधी चीजों के प्रसारण का आरोप लगा था। ट्विटर के दिशानिर्देशों के मुतचबिक, माइक्रोब्लॉगिंग साइट अदालत के आदेश जैसी वैध कानूनी मांग के जवाब में इस तरह की कार्रवाई करती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT