द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज के मंडरो प्रखंड अंतर्गत खैरवा पंचायत के बासकोला गांव में आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के लोगों ने एक बैठक आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान चांदू पहाड़िया ने की। इसमें प्रखंड के पहाड़िया गांव के सभी ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
इस संबंध में चांदू पहाड़िया ने बताया कि पहाड़िया गांव का मुख्य समस्या एवं मुख्य उद्देश्य है की पहाड़ी गांव क्षेत्रों में सड़कें अक्सर खराब स्थिति में होती हैं या कई गांवों तक पक्की सड़कें पहुंची ही नहीं हैं। इससे आपातकालीन स्थितियों (जैसे चिकित्सा सहायता) में मरीजों को चारपाई या डोली पर अस्पताल ले जाना पड़ता है, जिससे कभी-कभी जान भी चली जाती है। ग्रामीण सड़कों और बेहतर परिवहन बुनियादी ढांचे की मांग करते हैं।
पहाड़िया गांव में पक्की सड़क नहीं है, हर पहाड़िया गांव में पक्की सड़क निर्माण हो, पहाड़िया गांव में पानी- बिजली की घोर समस्या है। इनकी सुविधा उपलब्ध हो, इसको लेकर मुख्य बाते बैठक में रखी गई। ग्राम प्रधानों में चान्दू पहाड़िया,सोमरा पहाडिया, सालमोन मालतो, जोनाथान पहाड़िया और मैसा पहाड़िया उपस्थित होकर नारेबाजी कर रहे थे कि रोड नहीं तो वोट नहीं. ग्राम प्रधानों द्वारा निर्णय लिया कि यदि सड़क, बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो सभी मंडरो प्रखण्ड के पहाड़िया जाति ने वोट बहिष्कार का मन बनाया है।