logo

बाबर खान को ओवैसी की पार्टी ने जमशेदपुर पश्चिम से बनाया प्रत्याशी, त्रिकोणीय होगा मुकाबला!

वोवोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बाबर खान को ओवैसी की पार्टी (AIMIM) ने जमशेदपुर पश्चिम से अपना प्रत्याशी बनाया है। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में ही मानगो का इलाका आता है, जहां मुस्लिमों की बड़ी आबादी है। अगर बाबर खान ने मुस्लिम वोट में सेंध लगा दी, तो कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बन्ना गुप्ता का खेल खराब हो सकता है। वहीं एनडीए ने जमशेदपुर पश्चिम सीट के लिए जमशेदपुर पूर्वी के वर्तमान विधायक सरयू राय पर भरोसा जताया है। बाबर खान की एंट्री से यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। अब यह चुनाव त्रिकोणीय माना जा सकता है। टिकट मिलने के बाद बाबर खान जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।