logo

वेणुगोपाल ने हेमंत सोरेन से की बात, कहा हमारा गठबंधन चट्टान की तरह; हम एकजुट

KC11111.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे के क्रम में उठे अफवाहों के बाद कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल  ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि आज उनकी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत हुई। महागठबंधन को लेकर उठे विषयों पर बातचीत की। वेणुगोपाल ने लिखा है- इसमें कोई संदेह नहीं है, झारखंड में हमारा इंडिया गठबंधन अडिग, एकजुट और जन-केंद्रित कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है जो झारखंड के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करती हैं।

वेणुगोपाल ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए आगे लिखा है- दक्षिण पंथी ट्रोल नेटवर्क द्वारा फैलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण कथानक और सुनियोजित अफवाह फैलाने वाले बयान उनकी बढ़ती हताशा और राजनीतिक असुरक्षा के संकेत मात्र हैं। हम इस तरह की घटिया ट्रोलिंग से प्रभावित नहीं होते और वे जनता के उस विश्वास को कभी कम नहीं कर सकते जो उन्होंने हम पर जताया है। हमारी एकता अक्षुण्ण है, हमारा उद्देश्य स्पष्ट है और हमारा गठबंधन पहले से कहीं अधिक मजबूत है।

Tags - Jharkhand KC Venugopal Hemant Soren talks alliance strong clear and united