logo

झारखंड में 19 मार्च तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

rain_in_jharkhand3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के कई हिस्सों में पश्चिम विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। शनिवार को राज्य के कई हिस्से में बारिश हुई। आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने 19 मार्च तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वज्रपात की भी चेतावनी है। गौरतलब है कि शनिवार को राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक रांची में करीब 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राजधानी और आसपास के कुछ हिस्सों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। 21 मार्च तक अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 22 मार्च से मौसम समान्य हो सकता है।


19 मार्च को बारिश की ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 19 मार्च को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन राज्य के मध्य हिस्सों में ज्यादा असर दिख सकता है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 19 मार्च को राज्य के संथाल परगना के इलाके में भी बारिश होगी। यही वजह है कि यहां के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 मार्च से मौसम शुष्क हो सकता है।
इन जिलों में होगी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के पूर्वानुमान के मुताबिक रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान तापमान में तकरीबन 5 डिग्री तक की गिरावट आयेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि 20 मार्च को भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के दक्षिणी हिस्से में 15 मार्च को भी बादल छायेंगे। 


झारखंड में गर्मियों ने दे दी है दस्तक
गौरतलब है कि झारखंड में अब गर्मियों ने दस्तक दी है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। वहीं, शाम को तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक होता है। मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। अस्पतालों में बुखार, बदन दर्द और सर्दी-खांसी की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने मौसम में खयाल रखने की सलाह दी है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86