द फॉलोअप डेस्कः
1 मई को 11 बजे के बाद बलन दी लुई एकेडमी में सैलून कर्मचारियों और मालिकों के लिए हेयर एक्सटेंशन के बारे में एक दिन का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण हेयर ओरिजिनल कंपनी के प्रशिक्षक के द्वारा प्रदान किया जाएगा। हेयर ओरिजिनल कंपनी मूल हेयर के सर्वोत्तम निर्यातक है। हेयर ओरिजिनल, सर्वश्रेष्ठ और सबसे बड़ा 100% प्राकृतिक मानव बाल एक्सटेंशन ब्रांड है। सभी हेयर एक्सटेंशन भारत में उत्पादित किए जाते हैं, इसमें हेयर टॉपर्स भी शामिल हैं।

बता दें कि झारखंड में ऐसा प्रशिक्षण पहली बार हो रहा है। झारखंड में अभी हेयर एक्सटेंशन का चलन नहीं है। मेट्रो और बड़े-बड़े सिटी में इसका काफ़ी चलन है। झारखंड में इसकी मांग धीरे धीरे बढ़ रही है। इसलिए इसमें प्रशिक्षित लोग आसानी से अच्छे नौकरी पा सकते है। जिन लोगों को अपनी सीट बुक करवानी है, वे 8877001122 पर कॉल करके अपनी सीट बुक करा सकते हैं। बुकिंग 29 अप्रैल तक खुली रहेगी। सीटें सीमित होने के कारण, यह स्थान जल्दी आने के आधार पर होगा।

साथ ही बलेन दी लुई अकादमी में आपको जो दूसरे कोर्सेज उपलब्ध है उसकी भी जानकारी दी जायेगी। आप अपने माता-पिता के साथ भी आ सकते हैं। इस दिन सभी कोर्सेज पर अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी, जो बलेन एकेडमी ऑफर कर रही है।