logo

कांग्रेस का बापू वाटिका में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम, राजेश ठाकुर ने कहा- हमारे लिए सत्ता नहीं जनता सर्वोपरी

CONG_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड प्रदेश कमेटी ने 26 अप्रैल बुधवार को एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित की। यह कार्यक्रम जय भारत सत्याग्रह के तहत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व उपवास कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, मंत्री और विधायक मौजूद रहे। उपवास कार्यक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को अहवान करते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। संसद में सवालों को जवाब नहीं मिल रहा है। अडानी को बचाने की कोशिश हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री खामोश है। उन्होंने कहा कि संयुक्त ससंदीय समिति की गठन की मांग पर प्रधानमंत्री क्यूं खामोश है। प्रधानमंत्री का अड़ानी के साथ क्या संबंध है। देश की जनता इस बात को जानना चाहती है। भाजपा राहुल गांधी से इतनी डरती क्यूं है। ठाकुर ने कहा कि कठिन दौर से देश गुजर रहा है। मूल अधिकारों को हनन हो रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी पर भाजपा रोक लगा रही है। संविधान को तोड़ा जा रहा है। सत्ता का दुरूपयोग हो रहा है। केंद्र सरकार सवालों से बचने के लिए सदन की प्रक्रिया को बाधित करती रही है। वहीं, उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस कल भी सड़को पर थी और आज भी सड़को पर उतरकर जनता को सच्चाई बताने का काम रही है। क्योंकि हमारे लिए सत्ता नहीं जनता ही सर्वोपरी है।

अड़ानी के फॉर्म में 20 हजार करोड कहां से आए- राजेश ठाकुर

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के 75 साल के धरोहर को बेचा जा रहा है। अड़ानी के फॉर्म में 20 हजार करोड कहां से आए, किसका पैसा है इस पर कहीं कोई जांच नहीं हो रही है। लेकिन, विपक्ष और आम जनमानस को ईडी और सीबीआई से डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री झूठ के बदौलत राजनीतिक कर रहे है। कांग्रेस देश की आजादी से लेकर आज तक देश में रहने वाले लोगों की लडाई लडता आया है और हम आगे भी लड़ते रहेंगे।

नफरत फैलाने वाली शक्तियों से हमारी लड़ाई

मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश में नफरत फैलाने वाली शक्तियों से हमारी लड़ाई चल रही है, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। हम इस सत्याग्रह के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को बचाने निकले हैं। राहुल गांधी ने देश में नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए 4000 किमी की पैदल यात्रा की। जिससे भाजपा में बैचेनी छा गई और राहुल जी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई। क्योंकि वे लगातार गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं की बात करते हैं।

राजनीतिक मर्यादाओं को किया जा रहा तार-तार

मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने संबंधोन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता से किए वायदे को भूल कर अपने हितों के लिए काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी निडर होकर देश के जनता की मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का काम कर रहे हैं। वहीं, मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि इस सत्याग्रह के माध्यम से राहुल जी के संदेशों को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश आज विषम परिस्थति के साथ गुजर रहा है। केंद्र की सरकार के द्वारा ही राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता और नेता

उपवास कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, विधायक विक्सल कोगांडी, राजेश कच्छप, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सुखदेव भगत, रविन्द्र सिंह  ममता देवी, सुलतान अहमद, भीम कुमार, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, विनय सिन्हा दीपू,  राजीव रंजन प्रसाद, आभा सिन्हा, मंजूू कुमारी, ईश्वर आनंद, विजय सिंह, मदन महतो, सूर्यकांत शुक्ला, बलजीत सिंह बेदी, अजय सिंह, अशोक चौधरी, रमा खलखो, मनास सिन्हा, गजेन्द्र सिंह, गुंजन सिंह, राजेश सिन्हा सिन्नी, मनोज सहाय पिंकू, नेली नाथन, केदार पासवान, अभिलाष साहू, सुनील सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुरेन राम, धर्मराज राम, रवीन्द्र सिंह, रामगोपाल भूवानिया, सीपी संतन, उषा पासवान, रौशन बरवा, संतोष राय, सुन्दरी तिर्की, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, रमेश कुमार चिनी, विनोद कुशवाहा, अवधेश सिंह, विनोद सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, संतोष सिंह, प्रमोद दूबे, जेश रंजन पाठक, भागीरथ पासवान, चैतु उरांव, सुखेर भगत, रवि मिश्रा, मुन्ना पासवान, शैलेन्द्र यादव, औबेदुल्लाह, आनंद बिहारी दूबे, धमेन्द्र सोनकार, विशु हेम्ब्रम, अम्बुज पांडेय, धनंजन सिंह, सतीश केडिया, प्रो उदय प्रकाश, राम चन्द्र वंशी, छोटू सिंह, राजू राम, वारिश कुरैशी, गुलाम रब्बानी, अख्तर अली, दीपक ओझा, जावेद रजा, अरविंद कुमार तूफानी, प्रभात कुमार दूबे, केके शुक्ला, राकेश तिवारी, जगदीश मंडल, बासुदेव वर्मा, जगरनाथ साहु, पूजा कुमारी, निमल सहाय, रमेश चन्द्र पांडेय, शहनाज खातून, संगीता देवी, वशिष्ट लाल पासवान, रंजीत बाउरी, संजय कुमार, महावीर नायक, नमिता बा, पिटर मुंडा, महताब आलम, गौरी शंकर मदन  कुमार, प्रो प्रेम नाथ मुंडा, अजय सिंह, शशि मोहन, रोहन ठाकुर, मेरी तिर्की, सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT