logo

गिरिडीह में 4 करोड़ रुपये की डकैती मामले में जमुआ के जंगल से 1 अपराधी गिरफ्तार!

गिरिडीह में 4 करोड़ रुपये की डकैती मामले में जमुआ के जंगल से 1 अपराधी गिरफ्तार!

गिरिडीह:

Jharkhand News: गिरिडीह (Giridih) के धनवार  (Dhanwar Bank Robbery) में 4 करोड़ रुपये की डकैती मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यूको बैंक में हुई डकैती की वारदात के एक संदिग्ध अपराधी को पुलिस ने जमुआ के जंगल से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधी के पास से हथियार भी मिला है। 

बाइक सवार अपराधियों ने की वारदात
गौरतलब है कि गुरुवार को धनवार स्थित यूको बैंक में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने धावा बोलकर 10 लाख रुपये नकद और करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिए। वारदात से गिरिडीह में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में जमुआ के जंगलों से एक अपराधी की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई केस में अहम
गौरतलब है कि दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती की इतनी जघन्य वारदात के बाद पुलिस की त्वरित सक्रियता और कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। इस व्यक्ति की गिरफ्तारी से पूरी वारदात के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं। हालांकि, अभी गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 


 

Tags - Jharkhand NewsGiridih NewsBank RobberyCrime News