द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार के असामयिक निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहु ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। कहा कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व स्वर्णकार का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश के नेतागण शामिल हैं।
.jpeg)
इधर दिलीप स्वर्णकार की शव यात्रा प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव और महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने उन्हें भाजपा का झंडा ओढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, शशिभूषण भगत, अशोक साहू, सुधीर यादव, प्रकाश साहू, सुरेश प्रसाद, विक्रम शर्मा, दीपक कुमार, संतोष गोप, अमित अग्रवाल, उमेश रंजन साहू, गोपाल सोनी, रमेश बर्मन, उमेश प्रसाद समेत कई नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
