logo

28 को सरकार की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री बांटेंगे 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

CM_333333333333.jpg

द फॉलोअप डेस्क

28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार की पहली वर्षगांठ मनायी जाएगी। वर्षगांठ पर मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लगभग 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया जाएगा। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा सहायक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों के डेंटल डॉक्टर, कीट पालक व अन्य पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

यहां मालूम हो कि तीसरे टर्म में हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मोहरबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने शपथ ग्रहण किया था। ऊर्जा, पेयजल, गृह विभाग को सुरक्षा, पेयजल, बिजली आदि की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था करने को कहा गया है। रांची जिला प्रशासन को वर्षगांठ को लेकर विशेष तैयारी प्रारंभ कर देने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जेपीएससी, जेएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए संबंधित विभागों को अविलंब आवश्यक तैयारी पूरी करने को कहा गया है।

 

Tags - Jharkhand Hemant Sarkars anniversary on 28th CM to give appointment letterMorabadi ground ceremony