logo

ओडिशा पुलिस ने झारखंड के 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया, 3.61 करोड़ रुपये कैश बरामद  

arrested1.jpg

ओडिशा
पुलिस ने शनिवार को अंतरराज्यीय डकैती गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3.61 करोड़ रुपये की लूटी हुई राशि बरामद की गई। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। ओडिशा के डीजीपी यबी खुर्दानिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आठ आरोपी झारखंड राज्य के रहने वाले हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार। गोला-बारूद और अपराधों में इस्तेमाल की गई गाड़ियों को भी बरामद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ताहिर अंसारी, हुसैन खान, जसीम खान, समीर अंसारी,  बसु देव गोपे, पिंटू उर्फ आलिम, अनुज कुमार और समीर अंसारी के रूप में हुई है। ये लोग  झारखंड के रांची जिले के निवासी हैं।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest