logo

हजारीबाग : बिजली संकट में फंसी NTPC परीक्षा, छात्रों ने किया हंगामा, डीसी ने संभाली कमान

ntpc_hazaribagh.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आज रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक स्थित परीक्षा केंद्र में भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह-सुबह परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को केंद्र के बाहर ही रोक दिया गया। ऐसे में परीक्षार्थियों के विरोध और हंगामे के बाद जानकारी सामने आई कि परीक्षा केंद्र में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। वहीं, वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मौजूद डीजल जनरेटर (DG Set) में बारिश का पानी घुस जाने के कारण वह भी काम नहीं कर रहा था। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू नहीं हो पाई।
करीब एक घंटे बाद जब जनरेटर की स्थिति ठीक हुई तो छात्रों को अचानक परीक्षा देने को कहा गया और 90 मिनट का समय निर्धारित कर दिया गया। इस पर अभ्यर्थियों ने नाराज़गी जताई और कहा कि जब परीक्षा विलंब से शुरू हो रही है तो समय सीमा पहले से कैसे तय की जा सकती है? छात्रों ने मांग की कि परीक्षा एजेंसी एक बार फिर नया शेड्यूल जारी करे और उसी के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही मामला हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह तक पहुंचा। डीसी ने परीक्षा आयोजित कर रही एजेंसी से बातचीत की, जिसके बाद रीशेड्यूल नोटिफिकेशन जारी किया गया। अब परीक्षा आज ही ली जा रही है, लेकिन समय में बदलाव कर दोबारा से छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम से अभ्यर्थियों में खासा आक्रोश देखने को मिला।  


 

Tags - NTPC Exam In Hazaribag hazaribag NTPS Exam News NTPC Exam News Latest NTPC news Hazaribagh NTPC Exam Bawal latest News Latest Updates Latest News latest Jharkhan Updates Latets News in Hindi Latest updates Jharkhand Updates Latest jharkhand Ne