द फॉलोअप डेसक
पुलवामा में हुए आतंकी हमले को 14 फरवरी मंगलवार को 4 साल पूरे हो गए हैं। इस आत्मघाती हमले की चौथी बरसी में सीआरपीएफ के लेथपोरा कैंप में स्थित शहीद स्मारक पर 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर के स्पेशल डीजी दलजीत सिंह चौधरी भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि इस मौके पर एक रक्तदान शिविर के साथ विशेष हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की याद में स्मारक स्थल का लेथपोरा में उद्घाटन किया गया था।

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश पर कुर्सी के टुकड़े से हुआ हमला, बाल-बाल बचे
स्मारक सीआरपीएफ की 185 बटालियन कैंप में स्थापित
यह स्मारक सीआरपीएफ की 185 बटालियन कैंप में स्थापित किया गया है। जहां 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने पुलवामा में CPRF के काफिले में विस्फोटक लेकर जा रहे एक वाहन को टक्कर मार दी थी। इस हमले में40 जवान शहीद हो गए थे। स्मारक पर उन सभी 40 जवानों की तस्वीरों के साथ उनके नाम और सीआरपीएफ का ध्येय वाक्य सेवा और निष्ठा भी अंकित किया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT