logo

उत्तर रेलवे का ट्रैफिक ब्लॉक: 18 और 19 सितंबर को कई ट्रेनों के समय में बदलाव, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 उत्तर रेलवे का ट्रैफिक ब्लॉक: 18 और 19 सितंबर को कई ट्रेनों के समय में बदलाव, यहां देखें पूरा शेड्यूल

द फॉलोअप, जामताड़ा:

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में विकास कार्यों के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रायबरेली जंक्शन और गंगागंज स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 151 (SPL श्रेणी) और 152B ('B' श्रेणी) को बंद करने के लिए वियोजन और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण 18 और 19 सितंबर को चलने वाली प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव (विनियमन) किया गया है।

प्रभावित ट्रेनों की सूची
18 सितम्बर को ट्रेन संख्या 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल कुल 150 मिनट नियंत्रित की जाएगी। इसे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर 90 मिनट और लखनऊ मंडल में मार्ग के दौरान 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा। इसके साथ ही 18 सितम्बर को यतिन संख्या 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल कुल 210 मिनट विनियमित रहेगी। इसे मुरादाबाद मंडल में 120 मिनट और लखनऊ मंडल में 90 मिनट रोका जाएगा।

रेलवे ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया

19 सितम्बर को ट्रेन संख्या 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस यात्रा को लखनऊ मंडल में मार्ग के दौरान 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना इन परिवर्तित समय-सारणी के अनुसार ही बनाएं। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Tags - Northern Railway traffic block train timing changes Indian Railways