रांची
नॉर्थ ईस्ट रनवे वीक (NERW) 2024 में बोकारो के फैशन डिजाइनर दानिश अख्तर ने अपना जलवा दिखाया है। ये आयोजन 25 मई को असम के गुवाहाटी के होटल रतनमौली पैलेस में किया गया। बता दें कि इस शो का आयोजन पिंकी दास, जिया शर्मा और नवीन शर्मा ने किया। निर्देशन गौरव उजाल भराली ने किया। इस कार्यक्रम में नॉर्थ ईस्ट बंगाल समेत कई शहरों से डिजाइनर अपना कलेक्शन दिखाने आए थे। यहां झारखंड के बोकारो के रहने वाले कोलकाता के डिजाइनर दानिश अख्तर ने अपना हुनर दिखाया और लोगों का दिल जीत लिया।
दानिश ने क्या कारनामा किया
दानिश ने कढ़ाई वाले शीयर फैब्रिक के साथ रिसाइकिल डेनिम का इस्तेमाल करके अपना नया फेयरीटेल समर कलेक्शन लॉन्च किया। दानिश ने बताया कि इस कलेक्शन को तैयार करने से पहले वे कुछ नया करना चाहते थे। उन्होंने सोचा कि कुछ भी बर्बाद नहीं करना चाहिए। कभी-कभी वह कुछ चीजं लेते हैं और उसमें अपनी क्रिएटिविटी जोड़ते हैं। उसमें एक नया आउटपुट तैयार करते हैं। फैशन इंडस्ट्री की दुनिया में देखा जा रहा है कि दानिश हमेशा अपने कलेक्शन में कोई न कोई चीज लेकर उसमें अपनी क्रिएटिविटी लगाकर नया आउटपुट तैयार करते हैं।
कौन हैं दानिश अख्तर
बता दें कि दानिश ने बहुत ही कम उम्र में फैशन की दुनिया में कदम रखा है। अपने कलेक्शन को लॉन्च करके दानिश ने फैशन इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। दानिश ने बताया कि इस शो के जरिए कई शो में मौके मिले हैं और उन्हें पहचान मिली है। कहा कि जल्द ही उन्हें टॉलीवुड इंडस्ट्री में काम मिल जाएगा।
हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -