द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज में आर्य समाज मंदिर परिसर में रविवार को यूपीएससी परीक्षा पास करने वाली निहारिका सिन्हा को शहरवासियों की ओर से नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी चंद्रदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, डॉ विजय कुमार सहित अन्य ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही डॉ विजय ने कहा कि बेटियों पर गर्व है, बेटी हर क्षेत्र में नाम रौशन कर रही है। वही चंद्रदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा ने कहा कि निहारिका ने कम संसाधन के बीच पढ़कर यूपीएससी निकलकर पूरे जिलावासियों को गौरवान्वित किया है। निहारिका जिला के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है। वही जिला परिषद स्थित उत्सव बैंक्वेट हॉल में रविवार को शहर की होनहार बेटी यूपीएससी में 365 रैंक लाकर सफल होने वाली निहारिका सिन्हा का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
.jpeg)
समाजसेवी प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान से किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल, वार्ड पार्षद अमृता कुमारी व सुनीता सिन्हा सहित शहर के गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्ध जनों ने निहारिका को बुके देकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। निहारिका के संघर्ष को याद करते हुए वक्ताओं ने उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। सीमित संसाधनों के बावजूद साहिबगंज जैसे छोटे शहर से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा में सफलता पाना कोई छोटी बात नहीं है। निहारिका सिन्हा की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। निहारिका सिन्हा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल ने कहा कि निहारिका ने 365 रैंक लाकर पूरे शहरवासियों को गौरवान्ति किया। कम व्यवस्था के बावजूद निहारिका ने जो कर दिखाया वह कबीले तारीफ़ है। इससे बच्चों में प्रेरणा आएगी। इस प्रेरणा से बच्चे आने वाले दिनों में आईएएस आईपीएस बनकर अपना ओर शहरवासियों का नाम रौशन कर सके। वहीं शहर के अमख पंचायत भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से निहारिका ओर उनके परिजन को अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ सुमित, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन भरतीया, सचिव जय प्रकाश सिंह, उमेश पांडे, गोपाल चौखानी, मो कलीमुद्दीन, बबलू सिन्हा, माला सिन्हा, अनीता देवी, बबलू सिन्हा, सुरेश साह, आफताब आलम, बास्की यादव, डॉ मुकेश, मो तुफैल, संजय पटेल, रमन कुमार, जय प्रकाश सिन्हा, चंदन कुमार,प्रवीर सिन्हा, कुणाल रॉय, स्वीटी पटेल, पूजा कुमारी, दिया कुमारी, दिव्या कुमारी, प्रीति कुमारी, रोशनी कुमारी, सुहानी कुमारी, शिक्षिका अलीशा परवीन, नित्यम कुमारी, प्राचार्य वीरेंद्र सिंह, मनीष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।