logo

NIAMT के छात्र की तालाब में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने 

drowning8.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के हटिया में तालाब में डूबने से NIAMT के छात्र की मौत हो गयी। घटना शनिवार दोपहर की है। छात्र अपने दोस्तों के साथ धुर्वा स्मार्ट सिटी में भुकड़ी पुल के पास एक तालाब में नहाने  गया था। इसी दौरान वह डूब गया और उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद धुर्वा पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गयी। 

मृतक छात्र की पहचान जलली आकाश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आंध्रप्रदेश का रहने वाला था। वह यहां के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ट मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी हटिया में सेकेंट समेस्टर का छात्र था। वह NIFT के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार वह अपने दोस्तों से साथ तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्तों ने आसपास के लोगों से मदद मांगी। इसके बाद स्थानीय लोग तालाब में उसे बचाने के लिए कूद पड़े। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद धुर्वा पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जलली आकाश के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गयी है। परिजनों के आने बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज मौत Jharkhand News Jharkhand Hindi News Death