logo

रामगढ़ : नए सदर अस्पताल भवन का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री बोले ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से करेंगे महिलाओं को सुरक्षित

BNN.jpg

रामगढ़ः 
रामगढ़ में आज नए सदर अस्पताल भवन का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए एक बड़ा अभिशाप है। झारखंड सरकार महिलाओं को इस अभिशाप से सुरक्षित करने का बीड़ा उठा चुकी है। भारत में सबसे ज्यादा इसके मरीज हैं। यह बीमारी गरीबी और शिक्षा के अभाव में ज्यादा होती है लेकिन जागरूक नहीं होना भी एक बड़ा कारण है। महिलाएं घर में और बाहर काम करती हैं लेकिन वह अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी लापरवाह हैं। अगर प्रसव के पहले और प्रसव के बाद चिकित्सकों से उचित परामर्श लें तो इस बीमारी का हल बड़ी आसानी से निकल सकता है।

 

अभियान चलाया जा रहा है 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन बीमारियों को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभी हमारा लक्ष्य यह है कि राज्य की 50 फीसदी महिलाओं की चिकित्सीय जांच हो, ताकि उनमें ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के लक्षण है या नहीं इसका पता लग सके। झारखंड के गांवों में लोग पशुओं के साथ रहते हैं। एक साथ रहने की वजह से मानव शरीर में कई बीमारियां होती हैं। 

 

गांव की महिलाएं होती है अधिक शिकार 
इस दौरान रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा भी उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की सबसे ज्यादा शिकार गांव की महिलाएं हो रही है। सहिया दीदी की महत्वपूर्ण भूमिका है कि वह महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाएं। उनकी ही देन है कि रामगढ़ जिले में 572 महिलाओं की पहचान हुई है, जिनमें कैंसर के लक्षण मिले हैं। उन सभी का इलाज कैसे होगा और कैसे उन्हें इन बीमारियों से मुक्त कराने के लिए दवाइयां दी जाएगी, स्वास्थ्य विभाग उस पर अपना काम कर रहा है।