logo

झारखंड आदिवासी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राज उरांव बने नए वर्किंग चेयरमैन

rajo.jpg

रांची
ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस ने झारखंड संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए राज उरांव को नया वर्किंग चेयरमैन नियुक्त किया है। यह जानकारी ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन और मध्य प्रदेश के विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने आधिकारिक पत्र के माध्यम से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को दी है।
डॉ. भूरिया ने अपने पत्र में कहा है कि राज उरांव अब झारखंड प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस के कार्यों का समन्वय करेंगे और अपनी रिपोर्ट राज्य अध्यक्ष को सौंपेंगे। उन्होंने जेपीसीसी अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि वे राज उरांव को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन में मार्गदर्शन और सहयोग दें। कांग्रेस की यह नियुक्ति झारखंड में आदिवासी संगठनों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive