logo

बड़ी खबरः AISA की नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई, जय श्री राम का नारा लगा; पुलिस ने किया डिटेन

ेोबो2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचे AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के साथ शुक्रवार को हंगामे की स्थिति बन गई। AISA के विधानसभा मार्च के दौरान नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई। इस दौरान उनके सामने ‘जय श्री राम’ का नारा भी लगाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को डिटेन कर लिया। जिस युवक ने स्याही फेंकी है उसे भी हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ABVP से जुड़ा है। नेहा बोरा रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंची थीं और उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल कर रहे छात्रों से मुलाकात की थी। 

14वें दिन भी जारी है छात्रों का आंदोलन
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन में छह प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। इसी बीच दो छात्र संगठनों ने विधानसभा तक मार्च निकालने का ऐलान किया था। विधानसभा का मानसून सत्र भी चल रहा है। छात्र JPSC-JSSC समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। नेहा बोरा ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई थी।

Tags - Neha Bora AISA Student Protest Ranchi Jharkhand News