द फॉलोअप डेस्क
आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले अमरनाथ पांडेय को रांची सिविल कोर्ट से बेल मिल गई। मंगलवार को कोर्ट में अमरनाथ पांडेय की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने अमरनाथ पांडे को जमानत दे दी। अमरनाथ पांडेय को निर्देश दिया कि वह नेहा बोरा से दूर रहेगा और भविष्य में इस तरह की घटना को अंजाम नहीं देगा। अमरनाथ पांडेय के खिलाफ रांची के धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 197/2026 दर्ज किया था। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि छात्र संगठन आइसा की राष्ट्रीय नेता नेहा बोरा के साथ स्याही फेंकने की घटना के बाद मामला काफी चर्चा में आया था। अब कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अमरनाथ पांडेय को राहत मिली है।
