logo

खूंटी से NDA प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने नामांकन दाखिल किया

arjun_munda_nim.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खूंटी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और कड़िया मुंडा मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले अर्जुन मुंडा ने मंदिरों में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नामांकन के बाद अर्जुन मुंडा कचहरी मैदान से पतरा मैदान तक रोड शो करेंगे।  वहीं पतरा मैदान में सभा का संबोधित भी करेंगे। गौरतलब है कि इस सभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। खबर लिखने तक राजनाथ सिंह रांची एयरपोर्ट से खूंटी के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए हैं।  बता दें कि खूंटी में अर्जुन मुंडा का मुकाबला कालिचरण मुंडा से है। कालीचरण मुंडा 2 बजे पर्चा भरेंगे। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand newsLoksabha electionLoksabha election 2024Khunti loksabha seat