logo

दुमका : मृ' त नाबालिग लड़कियों के घर पहुंचे NCPCR के अध्यक्ष, परिजनों ने की ये शिकायत

PRIYANK.jpg

दुमकाः 
15 दिनों के भीतर 2 नाबालिग लड़कियों की दुमका में हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार से मिलने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो अपनी टीम के साथ दुमका आये हुए हैं। टीम ने दोनों मृत लड़कियों के घरवालों से बात की है। जिस लड़की के शव को पेड़ से लटका दिया गया था उसके घर जब टीम पहुंचीं तो देखा कि मृतका के माता-पिता घर में नहीं थे, उन्हें पता चला कि कोई गाड़ी में बैठा कर उन्हें अपने साथ ले गया है। इस पर आयोग के अध्यक्ष भड़क उठे। उन्होंने प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप लगाया और इससे संबंधित ट्वीट भी किया।


पहले से सूचना थी प्रशासन को 
प्रियंक कानूनगो का कहना है कि 'हमने स्थानीय कलेक्टर को अपने आने की और पीड़ित परिवारों से मिलने की सूचना दे रखी थी। इसके बावजूद उनके द्वारा सहयोग नहीं मिला'। इसके बाद में वो सर्किट हाउस पहुंचे गये और अधिकारियों को खूब सुनाया। दरअसल, जब प्रियंक कानूनगो रानीश्वर प्रखंड मृतका के घर गये थे, उसके पहले ही दुमका बंद का आह्वान करने वाले उन्हें अपने साथ ले गए थे।