logo

15 लाख के इनामी नक्सली के घर और ससुराल में छापेमारी, जीजा को हिरासत में लेकर चल रही पूछताछ

NAXALITE.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के कुख्यात नक्सली मार्टिन केरकेट्टा के घर और ससुराल में छापेमारी की है। हांलाकि, पुलिस मार्टिन को पकड़ने में असफल रही पर छापेमारी में पुलिस ने घर से कई सामान  बरामद किए। साथ ही उन्होंने मार्टिन के जीजा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ चल रही है। नक्सली मार्टिन केररेट्टा पर पुलिस ने 15 लाख का इनाम रखा है। 

आपको बता दें कि मार्टिन केररेट्टा पीएलएफआई सुप्रिमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद संगठन को संभाल रहा है। काफी दिनों से पुलिस मार्टिन को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। किसी ने जानकारी दी थी कि मार्टिन अपने घर या ससुराल में है। जिसके बाद गुमला जिले के रेनिया और कमानडरा पुलिस पूरे दल-बल के साथ मार्टिन के चुआटोली स्थित घर और टांगराटोली स्थित ससुराल में छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने कई सामान बरामद किए। साथ ही पुलिस मार्टिन के जीजा से भी उसके ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है। 

एसपी अमन कुमार ने  मार्टिन  के घर में छापेमारी और उसके जीजा को हिरासत में लेने की बात बताई। साथ ही उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी जिसमें जिलें में सक्रिय नक्सलियों और उनके खिलाफ कार्रवाई के बारे में बात की जाएगी।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज खूंटी न्यूज खूंटी लेटेस्ट न्यूजJharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Khunti News Khunti Latest News