logo

पलामू में 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, झारखंड-बिहार में दर्ज हैं 51 मामले 

HANDCUFFED.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा गांव से सटे झपिया पहाड़ के जंगल से गुरुवार रात पुलिस माओवादी कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार (65) को पकड़ने ने सफल रही। रमन रजवार 10 लाख का इनामी माओवादी कमांडर है जिसके खिलाफ पलामू के विभिन्न थानों में 28 और बिहार के विभिन्न थानों में 23 मामले दर्ज हैं। रमन राजवार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के एनटीपीसी के खैरा थाना क्षेत्र के सलैया गांव का रहने वाला है। 

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को पत्रकारों  से बातचीत में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी संगठन के टॉप कमांडर नितेश यादव के दस्ते के जोनल कमांडर रमन रजवार, संजय यादव एवं अन्य साथी झपिया पहाड़ में मिल कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। जिसके बाद हुसैनाबाद के एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, सठेया पिकेट प्रभारी धर्मवीर कुमार यादव तथा सशस्त्र टीम को शामिल कर दो टीम झपिया पहाड़ पहुंची और कुछ देर झड़प के बाद रमन रजवार को पकड़ने में सफल रही।


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News