logo

लातेहार में 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी छापेमारी 

नक्सली1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
लातेहार जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने  माओवादी संगठन भाकपा के सक्रिय सदस्य गुलशन उरांव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर झारखंड सरकार ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। यह कार्रवाई लातेहार के एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस टीम ने छापेमारी कर पकड़ा 
सूचना के अनुसार, गुलशन उरांव मनिका थाना क्षेत्र के कुमंडीह गांव के आस-पास सक्रिय था। जैसे ही यह जानकारी एसपी कुमार गौरव तक पहुंची, उन्होंने तुरंत एक पुलिस टीम गठित करने का आदेश दिया। टीम का नेतृत्व डीएसपी भरत राम ने किया। पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू की और कुछ ही समय बाद, नक्सली गुलशन उरांव को पकड़ने में सफलता पाई। गिरफ्तारी के समय नक्सली ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया और काबू कर लिया।

पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, गुलशन उरांव का मुख्य कार्य माओवादी संगठन के नाम पर धमकी देना और लेवी वसूलना था। वह लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के हाटा गांव का निवासी है और उस पर पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान में मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार समेत कई अन्य पुलिस अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज लातेहार न्यूज भाकपा नक्सली Jharkhand News Jharkhand Latest News Latehar News CPI Naxalite