logo

एक ट्रॉफी, 8 टीमें और 200 खिलाड़ी; रांची में नेशनल विमेंस हॉकी लीग का आगाज आज

hockey_team3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में आज से एक बार हॉकी का फीवर चढ़ने लगा है। आज से राजधानी में नेशनल वीमेंस हॉकी लीग की शुरुआत होने वाली है। कुल 8 टीमें के लगभग 200 खिलाड़ी आज से नेशनल वीमेंस हॉकी लीग की ट्रॉफी के लिए अपना दम दिखाएगी। रांची के मरांग गोमके एस्ट्रो टर्फ मैदान में हॉकी लीग का पहला मुकाबला ओडिशा और हरियाण के बीच हुआ। जिसमें ओडिशा की टीम ने हरियाणा को 4-1 से हराया।


लीग में झारखंड समेत आठ टीमें ले रहीं हैं भाग
इस राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में 30 अप्रैल से 9 मई तक देश की आठ टीमों के लगभग 200 खिलाड़ी अपना जलवा दिखायेंगे। इसमें मेजबान हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िशा शामिल है। 


हर दिन होंगे 4 मैच
प्रतिदिन चार मैच खेले जायेंगे। पहला मैच सुबह सात बजे से, दूसरा शाम चार बजे, तीसरा शाम छह बजे से और चौथा मैच रात आठ बजे से खेला जायेगा। मेजबान झारखंड के सभी मैच रात आठ बजे से होंगे। पहले मैच में झारखंड का सामना मिजोरम से होगा। इसके बाद एक मई को हॉकी बंगाल से, फिर हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िशा, हॉकी हरियाणा, मणिपुर हॉकी और सातवां मैच नौ मई को हॉकी महाराष्ट्र के साथ होगा। हर मैच का लाइव प्रसारण फैनकोड ओटीटी पर किया जाएगा। दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand hockeyNational Women's Hockey League